
सूरत। सूरत पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है, जो सूरत की व्यस्त सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट करती है। बिना हेलमेट और सुरक्षा उपायों के बाइक स्टंट करके ये लड़की अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करती है। इस लड़की का नाम संजना है। उसके कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वह ये स्टंट करते समय खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालती है।
सड़कों पर खतरनाक काम को लेकर पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार VIDEo
संजना नामक इस लड़की के बाइक स्टंट के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद उसकी बाइक के नंबर को ट्रेस किया गया। इस नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन करते हुए बाइक के मालिक तक पहुंची। बाइक के मालिक ने पुलिस को बताया कि संजना मॉडलिंग और फोटोग्राफी के लिए बाइक का इस्तेमाल करती थी।
बारडोली में रहने वाली संजना सूरत आकर बाइक पर स्टंट के वीडियो बनाती थी और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती थी। आखिर पुलिस संजना तक पहुंची और संजना के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर संजना के अकाउंट पर उसके बाइक स्टंट के कई वीडियो अपलोड हैं। इसमें बड़ी संख्या में लाइक्स भी हैं।