
चंडीगढ़: पुलिस ने Punjab University मे हुए कत्ल कांड मे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कत्ल हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदित्य ठाकुर की आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर बहस बाजी हुई थी। जिसके पास आरोपियों ने तेज हथियार से आदित्य का कत्ल कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पता चला है की आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं थे और चारो मनीमाजरा के रहने वाले है। वही PU के छात्र अभी भी आदित्य मर्डर केस मे इंसाफ की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठे है। पुलिस आरोपियों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी मे जुटी है। ताकि हत्या की वजह का पता चल पाये।
