
लुधियाना (दीपक पांडे / कर्मजीत सिंह)। शादी का झांसा देकर युवक परिवार की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब थाना माडल टाउन पुलिस ने मामले में आरोपितों पर अगवा कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों काे बुधवार काे अदालत में पेश किया जाएगा। ASI सीता राम ने बताया कि आरापित डा अबेडकर नगर निवासी सनी, उसका पिता संजू कुमार, चाचा परविंदर कुमार, चचेरी बहन शिवानी तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं।
पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले नाबालिगा के पिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी की दोस्ती आरोपित सनी के साथ थी। 24 अक्टूबर की शाम छह बजे अचानक वह घर से चली गई। आरोपित उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया। इस काम में उसके पिता, चाचा, चचेरी बहन और अन्य आरोपितों ने भी उसकी मदद की। अपने रिश्तेदारों के घर में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन वह उसे गुरुद्वारा आलमगीर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। सीता राम ने बताया कि मामले में चारों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। जबकि उनके अज्ञात साथियों का पता लगाया जा रहा है