
लुधियानाः जालंधर से लुधियाना जा रही एक्टिवा सवार युवतियां सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां होली खेलने के लिए जा रही थी। इस दौरान हार्डीवर्ड ओवरब्रिज के रेलिंग के साथ एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवतियों के सिर पर गहरी चोटें लगी है। मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के कट पर यह हादसा हुआ है। लोगों के अनुसार युवतियों की एक्टिवा बेकाबू हो गई और रेलिंग से टकरा गई।
Jalandhar से जा रही एक्टिवा सवार युवतियां की रेलिंग से टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो#Video #viralvideo #Accidente #highway #Punjab #jalandhar #ludhiana pic.twitter.com/wIy6QciUVt
— Encounter India (@Encounter_India) March 14, 2025
घटना की सूचना एबुलेंस चालक को दे दी गई, लेकिन घटना स्थल पर एबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवतियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।