
चंडीगढ़ : रेसलर द ग्रेट खली अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं। खली भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए वह दिल्ली में भाजपा दफ्तर पहुंच गए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
खेल जगत में भारत का नाम देश विदेश में चमकाने वाले खली अब अपना सियासी सफर शुरू कर रहे हैं। आपको बता दें कि WWE से खली को पहचान मिली थी। इसके साथ की वह पंजाब पुलिस में ए.एस.आई रह चुके हैं और जालंधर में रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं।