जालंधर: जालंधर जिले में महामारी का एक और पॉजिटिव केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में दाखिल गांव विरक निवासी 27 वर्षीय युवक का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
Read: बाज़ार में इस रेट पर बिकेगा आटा, दाल-चावल और सब्जियां, देखें लिस्ट
इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 5 हो गई है। उल्लेखनीय है उक्त युवक नवाशहर के गांव पठलावा के मृतक 70 वर्षीय बलदेव सिंह के संपर्क में आने वाले पॉजिटिव केस के संपर्क में आया था।