Rashifalआज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

Date:

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज भोर 4 बजकर 7 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर मेहमान आ सकते है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आज आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे आपका मन शांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आज आप अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि: आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी दोस्त की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके वर्क परफॉरमेंस से बॉस प्रसन्न होंगे साथ ही कोई जरूरत का सामान उपहार देंगे। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन फेबरेबल रहेगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचनाक धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दुसरे की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट आज घूमने जाएंगे।

तुला राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में आज अचानक लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए

 

Innocent Heart School
spot_imgspot_img
Disclaimer: All news on Encounter India is computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Recently News

You Must Know

Jalandhar News: E-Rickshaw सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते एक लुटेरे गिरोह...

Punjab News: चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहेः Minister Mohinder Bhagat, देखें वीडियो

गुरदासपुर। पंजाब के दिवंगत कैबिनेट मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह...

Punjab News : इस जिले मे 45 सरपंच और 190 पंच उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द

कपूरथला : जिले में पंचायत चुनाव में नामंकन भरने...

Jalandhar News: DARSHAN ACADEMY में इलेक्ट्रीशियन की मौत, हुआ हंगामा

जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड पर स्थित DARSHAN ACDEMY...

हटली में तीसरे नवरात्रे पर हुआ सीता स्वयंवर, भावुक दृश्य में माता सीता की बिदाई

स्थानीय पंचायत प्रधान स्वर्ण सिंह ने श्री राम बारातियों...

India News

तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को रौंदा, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुए एक...

voting के बाद CM Nayab Saini का आया बड़ा बयान

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मदतान...

नाले में डूबकर ढाई साल के बच्ची की मौत

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में...

सुबह-सुबह Shop में लगी भीषण आग, 2 मासूम बच्चों सहित 5 की जलकर मौत

नई दिल्ली : मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण...

हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, गिराई जाएंगी Sanjauli Masjid की 3 अवैध मंजिलें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली की मस्जिद...

चलती Bus में ड्राइवर को आया Heart Attack, 30 यात्री थे सवार

मुजफ्फरपुर : शनिवार को चलती बस के ड्राइवर की...

Train की चपेट में आने से Sub Inspector की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : राजस्थान के अलवर से एक दर्दनाक...
error: Content is protected !!