
दोनों अधिकारियों की बद्दी से हुए स्थानांतरण
कामगार नेताओ ने इन दोनों समाजिक सुरक्षा अधिकारियों की दी विदाई पार्टी
बद्दी/ सचिन बंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बद्दी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात समाजिक सुरक्षा अधकिारी हेमराज राणा व विश्वजीत कुमार का स्थानांतरण होने पर कामगार नेताओ ने उन्हें विदाई दी। हेमराज राणा बद्दी में मई 2021 से समाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए है। इससे पहले कालाअंभ में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। अब उनका स्थानातंरण पंजाब के जालंधर को हुआ है। विश्वजीत कुमार ने पांवटा, कालाअंब, व बद्दी में सेवाएं देने के बाद अब ऊनका स्थानांरण मध्य प्रदेश के इंदौर हुआ है। यह दोनों अधिकारी मृदुभाषी होने के साथ साथ मजदूरों की हितो में हमेशा काम करते रहे है। इनके जाने के बाद बीबीएन के कामगार काफी मायूस हुए है।
पूर्व सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि इन दोनों अधिकारियो ने हिमाचल में अपनी सेवा के दौरान काफी नाम कमाया है और हेमराज राणा पंजाब व विश्वजीत कुमार मध्य प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इन दोनों अधिकारियों से भविष्य में भी कामगारों की सेवा करने की अपील की है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि हेमराज राणा व विश्वजीत कुमार ने हमेशा कामगारों को हितो मेंं काम किया है। इनकी ओर से कामगारों को दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगीं।
कामगार नेताओं ने दोनों अधकिारियों को फूल मालाओ से लाद दिया। हेमराज राणा व विश्वजीत ने कामगार नेताओं की ओर से दिए गए सम्मान के लिए अभार जताया और भविष्य में भी कामगारों के हितो में काम करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, भारतीय मजदूर संघ के सचिव राजू भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, सुखविंद्र सिंह जेलदार, सुभाष चंद, बलविंद्र कुमार, महेश गर्ग व अमित कुमार ने भाग लिया।