
ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद सन्तोषगढ़ के रिक्त पड़े मनोनीत पार्षदों के 4 पदों पर प्रदेश भाजपा सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मनोनयन करके नगर में भाजपा को मजबूती प्रदान की है। यह बात नगर भाजपा के पदाधिकारियों सहित नगर के अन्य वरिष्ठ भाजपाईयों ने कही है। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा सरकार ने हाल में ही नगर भाजपा के बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं कई बार वार्ड 8 से पार्षद रह, चुके नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भजन सिंह मान, वार्ड नम्वर 6 से कई बार पार्षद रह चुके पूर्व पार्षद शाम लाल चब्बा और पूर्व पार्षद अशोक कुमारी के बेटे राजेश चब्बा, नगर भाजपा के अध्यक्ष रहे स्व सुभाष सैनी (विट्टू) के भाई कैलाश सैनी, वार्ड नम्बर 3 से पार्षद रह चुके एडवोकेट के ड़ी शर्मा को प्रदेश भाजपा सरकार ने नगर परिषद सन्तोषगढ़ के पार्षद मनोनीत किया है।
ज़िला भाजपा के पदाधिकारी राजेश प्रभाकर, मास्टर कश्मीरी लाल, पवन शर्मा, शादीलाल शर्मा, बाल कृष्ण कौशल, वरिंदर प्रभाकर , नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, वार्ड नम्बर 1 के पार्षद एडवोकेट संदीप , वार्ड नम्बर 2 की पार्षद किरण बाला, वार्ड नम्बर 3 के पार्षद संतोख सिंह, वार्ड नम्बर 8 की पार्षद रचना देवी व वार्ड 9 के पार्षद मनीष चब्बा सहित युवा मोर्चा सन्तोषगढ़ के अध्यक्ष अंकित कौशल, निखिल कौशल, जयदेव चब्बा जशन, सहित सन्तोषगढ़ नगर के अन्य भाजपाईओं ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए मनोनयन को सराहनीय बताया है व इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, छठे वित्त आयोग के चैयरमैन सतपाल सिंह सत्ती, ज़िला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, ऊना मंडल भाजपा अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महासचिव अशोक धीमान का आभार व्यक्त किया है । नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि भाजपा के इन 4 बरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मनोनयन से यहाँ भाजपा को बल मिलेगा वहीं नगर में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। क्योंकि सभी मनोनीत पार्षद काफी अनुभवी और सूझवान है।