
अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सी.एम. फेस भगवंत मान के ऊपर हमला होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान द्वारा आज अटारी हलके में रोड शो निकाला जा रहा था, जिस दौरान उनके यह हमला हुआ है। उनके मुंह पर कोई नुकीली चीज मारी गई है। जिससे भगवंत मान घायल हो गए और कुछ देरी के लिए गाड़ी के अंदर बैठ गए। हमला होने के कुछ देर बाद भगवंत मान ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।
जानकारी अनुसार भगवंत मान पर रोड शो के दौरान पहले फूलों की वर्षा की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा नुकीली चीज मार दी गई।