
जालंधर कैंट (गुलाटी)। कैंट बोर्ड में सिविल सदस्यों को लेकर कई समाज सेवक व राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने अपने नाम सिविल सदस्यों के लिए भेजे है। जिसमें अधिकतर भाजपा नेताओं के नाम सामने उभर कर आ रहे है। हालांकि कोई भी अपने नाम का खुलासा नहीं कर रहा है लेकिन तिलक राज शर्मा अभी ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होने अपना नाम सिविल सदस्य के लिए भेजा है। हालांकि दो पूर्व पार्षदों का नाम भी समाने आ रहा है। जिन्होने अपना नाम सिविल सदस्य के लिए भेजा है और चर्चा है कि एक पूर्व पार्षदों को भाजपा में शामिल करके उसको सिविल सदस्य बनाया जा सकता है। हालांकि इस सबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं कहा रहा है। सिविल सदस्य बनने के लिए सभी अपना जोर लगा रहे है कुछ एक तो दिल्ली में भी अपनी हजारी लगा चुके है, लेकिन पुराने समीकरण देखे जाये तो जिस पार्टी की सरकार केंद्र में होगी उसी पार्टी का नेता ही सिविल सदस्य बना है। अगर हम कैंट के पिछले इतिहास को देखे तो जब कैंट बोर्ड में सिविल सदस्य बनाया गया था तब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस का ही नेता राजिन्द्र जोशी को सिविल सदस्य बनाया गया था और अब केंद्र में भाजपा की सरकार है और माना जा रहा कि भाजपा का ही कोई नेता सिविल सदस्य बन सकता है।