
ऊना/सुशील पंडित: निजीकरण के खिलाफ आज बैंको कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ओर आज दूसरा दिन है बैंक हड़ताल का ओर बैंक पूरे जिला में बंद है।
आज जिला के सभी बैंकों के द्वारा दो दिवसीय हड़ताल की जा रही है। यह हड़ताल सोमवार को शुरू हुई थी। और आज समाप्त होगी। हड़ताल के माध्यम से बैंक कर्मियों ने बैंकों के निजीकरण को रोकने के खिलाफ मांग उठाई है। बैंक कर्मियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न किया जाए।
UFBU जिला कन्वीनर उमेश ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंको का निजीकरण किया जा रहा है जिसके विरोध में सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगे नही मानी जाती तो भविष्य में उनकी यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए भी हो सकती है।

बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है निजीकरण के विरोध में आज देश भर के विभिन्न बैंक संगठनों द्वारा दो दिवसीय हड़ताल शुरू की गई। बैंक कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो भविष्य में सात दिवसीय विशेष हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो भविष्य में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की जाएगी।