
जालंधर कैंट (गुलाटी)। भाजपा मंडल 4 की महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण भारद्वाज ने आज अपनी टीम की घोषणा करते है। नीतू शर्मा को महासचिव, सोमा को सचिव तथा धीरज कपूर, वरिन्द्र कौर तथा आशा रानी को मोर्चा का वाईस अध्यक्ष नियुक्त किया गया और इसके साथ ही कार्यकारणी सदस्य तथा कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल 4 के अध्यक्ष शाम सुंदर तथा आशीष चोपड़ा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू शर्मा, मंडल 4 की उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, सहित अन्य महिला कार्यकता भी मौजूद थी। सभी पदाधिकारियों ने किरण भारद्वाज को विश्वास दिलाया कि जो कार्यभार उसको वह पूरी ईमानदारी व महेनत से निभाते हुए भाजपा के लिए पूरे विशवास से काम करेंगी। किरण भारद्वाज ने भी पार्टी हाईकमान को विश्वास दिलाया कि वह अपनी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए हर कार्य लगन , मेहनत व निष्ठता से करते हुए भाजपा का विकास करने के लिेए हर काम सभी कार्यकताओं को साथ लेकर करेगी।