
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की कार्यवाही
ऊना/सुशील पंडित: वन काटुओं पर वन विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को एक पिक अप गाड़ी नंबर पी बी 65 एवी 7214 में कुछ लोग खैर के मोछे लेकर बल्ह खालसा गांव से गुजर रहे थे। ग्रामीणों को उन पर संदेह होने पर उन्होंने पिक अप गाड़ी और उसमें सवार लोगों को रोक कर पूछताछ की। लेकिन वह कोई जबाव नहीं दे पाए। बाद में
ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को इस वारे सूचना दी। जिस पर वन विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।
आरोपियों द्वारा खैर की लकड़ी के संबंध में जानकारी न दे पाने के कारण वन विभाग द्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्धमा दर्ज कर लिया है, व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एस पी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा वन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें खैर के 66 मोछे बरामद हुए हैं। आरोपियों विजय कुमार पुत्र जगीर सिंह गाव टांडा अनोखा डा0 मकरेड़ तह0 वंगाणा , चरण सिंह पुत्र रतन सिंह गाव वल्ह खालसा , दर्शन सिंह पुत्र भगवान दास गाव टांडा अनोखा , काकू पुत्र निक्का राम गाव घरवासड़ा , विक्की पुत्र अमर चन्द गाव गाव टांडा अनोखा, दीपी पुत्र जगीर सिंह गाव टांडा अनोखा व अच्छर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गाव वल्ह खालसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।
क्या कहते हैं वन विभाग के अधिकारी
वनमंडलाधिकारी मृतुंजय माधव ने कहा कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जाने लोगों को गांव वालों ने रोक कर रखा हुआ है। इस संदर्भ में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। पुलिस जांच में पता चलेगा की पेड़ कहां से काटे गए हैं। किसने काटे हैं और किसे देने थे।
उन्होंने कहा कि वन विभाग खुद भी अपने स्तर पर जांच करेगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।