
जालन्धर (वरुण)।जालन्धर के सोढल क्षेत्र से बड़ी खबर है। यहां पीपीआर मार्कि ट के सामने एक पीवीसी की दुकान बाबा इंटीरियर के मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टिंकू वासी गलोब कालोनी के रूप में हुई है।

मौके पर थाना 1 की पुलिस पहुंच चुकी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार इस गोली कांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस अभी इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को डंप कर रही है।

फिलहाल इस घटना को किसने अंजाम दिया अभी तक यह रहस्य बना हुआ है। ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ..