
चंडीगढ़। सरदूल सिकंदर की मौत के बाद पंजाबी म्युज़िक इंडस्ट्री को एक और गहरा सदमा लगा है। जालंधर के मशहूर क्लासिकल गायक बी.एस. नारंग का निधन हो गया है। उनके अकाल प्रस्थान पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े गायकों ने गहरा दुख व्यक्त किया किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का उस्ताद कहा जाता था।
उनसे सुखविन्दर बबलू से लेकर हंस राज हंस तक कई गायकों ने संगीत के गुर सीखे थे। गायक सुखशिंद्र शिन्दा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते कहा, ‘संगीत जगत को बहुत बड़ा नुक्सान… अभी सरदूल जी के चले जाने के सदमे से बाहर नहीं आए और आज संगीत का समुद्र और संगीत की यूनिवर्सिटी उस्ताद बी. एस. नारंग साहिब जी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए, यह कमी कभी पूरी नहीं होगी…भरे मन से अलविदा बी.एस. नारंग जी। वाहेगुरु जी अपने चरणों में स्थान बख्शे …’।