
पठानकोट/अजय सैनी। जहां एक तरफ पूरे पंजाब में किसानों द्वारा कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज पठानकोट में किसानों को साथ ले एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। यह वह किसान थे जो कृषि कानून के हक में बीजेपी के साथ रैली में शामिल हुए। इस रैली में भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा शामिल हुए। उसके साथ पठानकोट के हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व विधायक सीमा कुमार, जिला प्रधान विजय शर्मा, पूर्व जिला प्रधान विपन महाजन, पूर्व जिला प्रधान अनिल रामपाल के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। जहां भाजपा की ओर से ये किसान रैली की जा रही है वही कुछ किसानों ने इकठे हो कर इस रैली का विरोध किया और इस रैली में भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा को काले झंडे दिखाए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज जो रैली निकाली गई है वो कृषि कानून के हक में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों को आजादी देने वाला है। किसान अपनी फसल मंडी में बेचे या बाहर बेचे ये उसकी अपनी मर्जी है। कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी किसान युनियनों से अपील है कि वो एक टेबल पर बैठकर बात करे। अध्यक्ष अशवनी शर्मा ने कहा कि कृषि कानून की आड में पंजाब सरकार एक बहुत बडा षड्यंत्र खेला जा रहा है। पूरा अमला और सरकारी तंत्र इस विरोध को सफल बनाने में लगा है। किसानों में भ्रम पैदा करके पंजाब की कांग्रेस सरकार माहौल खराब करना चाहती है। कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां निकाल पंजाब की जनता को किसानों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। लेकिन अब भाजपा पंजाब के हर जिले में ट्रैक्टर रैलियां निकाल किसानों को जागरूक करेगी। इस दौरान 500 के करीब ट्रैक्टरों के साथ भाजपा ने जिला के तीनों हलकों में रैली निकाली। सुजानपुर हलका से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली पठानकोट और फिर हलका भोआ के गांव बनीलोधी में संपन्न हुई।