
लुधियाना: शहर के आदर्श नगर इलाके मे उस समय हंगामा हो गया जब लोगो ने एक व्यक्ति की धुनाई कर दी। जानकरी के मुताबिक एक बिल्डिंग मे कुछ किरायेदार रहते है। पड़ोस मे एक महिला ने आरोप लगाया कि आज दोपहर एक व्यक्ति ने बिन माँ की 6 साल की बच्ची से छेड़खानी करते उसने देखा। जिसके बाद महिला ने शोर मचा कर लोगो को इकट्ठा कर लिया।
लोगो ने व्यक्ति की पहले धुनाई कि उसके बाद उसे खंबे से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर व्यक्ति को हिरासत मे ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही बच्ची के पिता ने कहा कि उसे पड़ोस के लोगो से पता चला कि उसकी बच्ची के साथ छेड़खानी हुई है।