
लुधियाना: शहर मे दो समुदायों के लोग का आमने सामने होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोगो ने आरोप लगाया कि जुमे की नमाज चल रही थी। इस दौरान कुछ लोगो ने पत्थराव करना शुरू कर दिया। जिस कारण माहौल तनावपुर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस छावनी मे तबदील हो गया। इस घटना मे कुछ लोग घायल भी हुए है।
इस मामले मे DCP P.S Virk ने बताया कि बिहारी कॉलोनी के रहने वाले लोगो ने पत्थराव किया था। पुलिस ने कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है। यदि कोई व्यक्ति या समुदाय शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।