
लुधियाना : ताजपुर रोड पर नगर निगम के कूड़े के टिप्पर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौके मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों की उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार यह हादसा दशमेश डेयरी के बाहर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
टिप्पर की चपेट में आने से तीन में से दो लोगों को मौके पर मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।