
लुधियाना : शेरपुर चौक पर देर रात हंगामा होने की खबर सामने आई है। जालंधर बाइपास चौक से सरकारी बस में सवार हुए फौजी पर एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। बस में हंगामा होने के कारण बस ड्राइवर ने थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन पुलिस चौकी शेरपुर के बाहर गाड़ी रोक दी। बस में सवार लोगों ने पुलिस चौकी में शराबी फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने देर रात उसका सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया। फौजी सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसने किसी महिला से कोई बदतमीजी नहीं की, उसे झूठा फंसाया गया है।
जांच अधिकारी ASI दविंदर सिंह ने कहा कि सुखविंदर शराब के नशे में है। उन्होंने बताया कि महिला के साथ कुछ अन्य लोग भी पुलिस चौकी पहुंचे थे। जिन्होंने लिखित में शिकायत दी है कि सुखविंदर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है और उसने महिलाओं को गालियां भी दी है। पुलिस जांच के दौरान सुखविंदर ने बताया है कि वह चाइना बार्डर पर बतौर हवलदार डयूटी करता है। वह अपने गांव संगरुर छुट्टी बिताने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।