
लुधियाना। जिले में देह व्यापार का कारोबार बखौफ फल-फूल रहा है। सबकुछ जानते हुए भी इस अवैधानिक काम को छूट देने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठने लगी है। जानकार सूत्रों के अनुसार जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं। वहीं, एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें साफ देखा जा रहा कि कैसे ये तस्करी होती है।
महिलाएं इधर-उधर घूमती नजर आ रहीं हैं। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होती। आसपास के लोगों ने पुलिस प्रसाशन से मांग की है कि इस पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मामले की जांच होनी चाहिए।