
लुधियानाः चुल्हे में जल रही आग में एक व्यक्ति के औंधे मुंह गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना से उसका चेहरा करीब 80 फीसदी जल गया है और व्यक्ति के मुंह पर छाले पड़ गए हैं। हालत गंभीर होने के कारण झुलसे व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल का पहचान अवधेश के रूप मे हुई है।
जानकारी देते हुए अवधेश की भाभी ने बताया कि वह सराभा नगर इलाके में रहता है। अवधेश रिक्शा चलाने का काम करता है और रोजाना शराब पीने का भी शौकीन है। वह रोज घर में शराब पीकर आता है। रात को चुल्हे पर जब खाना बना रहे थे। तो इतने में अवधेश घर आ गया। इस दौरान शराब के नशे में होने के चलते अवधेश चुल्हे पर औंधे मुंह गिर गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत हम उसके पास आए और उसे नजदीकी क्लिनिक ले जाया गया।
उसके चेहरे पर मरहम आदि लगाई है। अवधेश के चेहरे पर लगातार बढ़ रहे छालों के कारण उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। अवधेश का लीवर भी खराब है। इस कारण ज्यादातर वह कही चल फिर भी नहीं पाता। अवधेश की लात भी टूटी हुई है।