
जालंधरः दोस्त की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंगों के चलते दोस्त का कत्ल करने के मामले में जीआरपी थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कत्ल की वारदात को 3 व्यक्तियों ने अंजाम दिया था, जबकि मृतक की पत्नी नेहा भी इस साजिश में शामिल थी। इसके चलते 4 व्यक्ति को केस में आरोपी बनाया गया। हालांकि मृतक की पत्नी कत्ल के वक्त मौजूद नहीं थी, लेकिन वह भी साजिश का हिस्सा थी।
जीआरपी थाना जालंधर की पुलिस ने आरोपी को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर ने बताया कि गत वर्ष 2 नवम्बर को रेलवे स्टेशन मुकेरियां ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई थी। जिसकी पहचान संजीव कुमार उर्फ सोनू निवासी मुकेरियां जिला होशियारपुर के तौर पर हुई थी। कत्ल के बाद मृतक की पत्नी नेहा के ब्यानों पर गुरप्रीत उर्फ छोटू के खिलाफ थाना जालंधर में मामला दर्ज किया गया था।
भिंडर ने बताया कि ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई जांच-पड़ताल व गुरप्रीत के बयानों के तहत सुनील चौहान व इन्द्रपाल उर्फ इन्द्रजीत निवासी मुकेरियां को भी आरोपी बनाया गया। इनकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार रेड की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे। इसी क्रम में छापेमारी करके इन्द्रपाल उर्फ इन्द्रजीत निवासी मुकेरियां को गिरफ्तार कर लिया।