Jalandharविदेश में Jalandhar की 2 बहनों पर हमलावार ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

विदेश में Jalandhar की 2 बहनों पर हमलावार ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

Date:

घटना में नकोदर का आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, ENS: अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। फायरिंग में मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही गौरव गिल को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

डॉक्टरों ने पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की दी सर्जरी, जाने मामला

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में 4 जिलों समेत 7 जगहों पर CBI की छापेमारी

गुजरातः नीट पेपर लीक मामले के कितने मुन्नाभाई? अलग-अलग...

नदी पार कर रहे सेना का Tank डूबा, 5 जवानों की मौत

लद्दाखः लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी...

सरकार का ऐलान, Petrol-Diesel होगा सस्ता, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

मुबंईः महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा...

गंभीर बीमारी से जूझ रही TV अभिनेत्री Hina Khan, पोस्ट साझा कर कही ये बात

मुबंईः लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज सोशल...

आया नया OTT App, सिर्फ 36 रुपये में मिलेगा 365 दिन का सब्सक्रिप्शन

नई दिल्लीः लोगों के मनोरंजन के लिए नया एप लांच...

Station के पास सड़क धंसने से गड्ढे में फंसी कार, एडवाइजरी जारी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के बारिश से जहां...

बारिश से Airport के टर्मिनल 1 की गिरी छत, 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट...