पठानकोट/अजय सैनी)। पठानकोट के जम्मू-अमृतसर नेशनल हाइवे पर स्कूटी सवार 2 व्यक्तियो को एक अज्ञात कार ने साइड मार करबुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिन्हे इलाज के लिए पुलिस द्वारा पठानकोट सिविल अस्पतालभर्ती करवाया गया। वहीं मौके पर इस सम्बन्धी जानकरी देते हुए हाइवे पेट्रोलिंग केएएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली,उनकी टीम तुरन्त मौके पर पहुंच गई। दोनों घयलो को वहाँ से उठा कर इलाजके लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज कररहे डॉक्टर मुकुल जुल्का ने बताया कि सडक दुर्घटना में घायल मान सिंह और हिमांशु को हाइवे पुलिसने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मान सिंह की हालत गम्भीर होने केकारण उसे इलाज के लिये अमृतसर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है औरहिमांशु का इलाज सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।