पठानकोट/अजय सैनी। किसान जत्थेबंदियों के सांझे मोर्चे ने भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के घर का घेराव किया गया। इस दौरान जमहूरी किसान सभा के प्रदेश प्रधन कामरेड बलवंत घोह, जिला प्रधान बलदेव राज, रघुबीर सिंह, किरती किसान युनियन सदस्य मुख्तयार सिंह, सूरती सिंह, मक्खन सिंह, मनोज कुमार, सुरिन्द्र कुमार, सत्या देव सैनी, यूटी नेता नत्था सिंह, कामरेड शिव कुमार, मास्टर प्रेम सागर, जसवंत सिंह, जनक कुमार, नंद लाल, विजय कुमार, बोध राज सैनी, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह, प्रवीण कुमार, देव राज शामिल हुए। उक्त जनों ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून के बहुत बुरे प्रभाव होंगे। कानून के लागू होने से छोटे किसान तबाह हो जाएंगे। मंडीकरण सिस्टम खतम हो जाएगा व खपतकारों की भारी लूट होगी। उन्होंने किसान विरोधी कानून को रदद करने की मांग की ।