Nationalशादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Date:

नई दिल्ली : यूपी के झांसी में बारात आने से चंद घंटे पहले तैयार होने पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। 

गाने-बजाने का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी। उसके साथ उसकी बहन नेहा और अन्य सहेलियां भी गई हुई थीं। काजल तैयार हो रही थी और उसका मेकअप अंतिम चरण में था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया। 

यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एंबूलेंस को दी गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

1 जुलाई से कई Rules हुए Change, सीधा जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्लीः आज से नया माह शुरू हो रहा...

T20 World Cup जीतने के बाद Rohit Sharma और Virat Kohli ने लिया संन्यास, देखें वीडियो

ख़िताब जीतने के बाद डांस करके खिलाड़ियों ने मनाया...

डॉक्टरों ने पैर की जगह प्राइवेट पार्ट की दी सर्जरी, जाने मामला

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में 4 जिलों समेत 7 जगहों पर CBI की छापेमारी

गुजरातः नीट पेपर लीक मामले के कितने मुन्नाभाई? अलग-अलग...

नदी पार कर रहे सेना का Tank डूबा, 5 जवानों की मौत

लद्दाखः लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी...

सरकार का ऐलान, Petrol-Diesel होगा सस्ता, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

मुबंईः महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा...

गंभीर बीमारी से जूझ रही TV अभिनेत्री Hina Khan, पोस्ट साझा कर कही ये बात

मुबंईः लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज सोशल...

आया नया OTT App, सिर्फ 36 रुपये में मिलेगा 365 दिन का सब्सक्रिप्शन

नई दिल्लीः लोगों के मनोरंजन के लिए नया एप लांच...