Nationalविधानसभा चुनावः पंजाब आएंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी…

विधानसभा चुनावः पंजाब आएंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी…

Date:

नई दिल्ली : आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब आएंगी। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेेहरे भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगी। आम आदमी पार्टी ने खुद यह जानकारी दी है। सुनीता केजरीवाल महिलाओं से बातचीत करेंगी।

बता दें कि संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी ने उन्हें धुरी से मैदान में उतारा है। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर जिले में आती है। धुरी विधानसभा सीट में 74 गांव आते हैं।

पंजाब में होने वाले चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इस बार मतदान में कुल 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इनमें 10086514 महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.14 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था, जो पुरुषों के मुकाबले 1.45 प्रतिशत अधिक था। इस बार भी सियासी दल यही अनुमान लगा रहे हैं कि चुनाव में महिलाएं ज्यादा वोट डालेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए सियासी दलों की इस चुनाव में मातृ शक्ति को साधना मजबूरी से कम नहीं है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल महिलाओं को लेकर सीधे घोषणाएं करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर 1000 रुपये तो शिअद ने 2500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस प्रधान सिद्धू महिलाओं को घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने और 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी देने का वादा कर चुके हैं।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

Chardham यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

देहरादून: राज्य में बीते कई दिनों से हो रही बारिश...

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू,...

बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को...

मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली : मानसून  मेहरबान है। 1 जून से अब...

दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

पटना: आरजेडी मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव...

सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

अब Whatsapp, फेसबुक-इंस्टा भी नहीं चला पाएगी आवाम लाहौर: पाकिस्तान में...

आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार...

Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

मुंबई: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए लाखों क्रिकेट...