कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए ज़िले के चारें विधान सभा हलकों के लिए नामांकन पत्रों की पड़ताल के बाद 42 पत्र योग्य पाए गए हैं।
ज़िला चुनाव अधिकारी श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी हलके लिए 14, भुलत्थ के लिए 12, कपूरथला के लिए 8और फगवाड़ा के लिए 8 नामांकन योग्य पाए गये हैं।सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा, जसपाल कौर चीमा, सज्जण सिंह चीमा, जसमीत सिंह चीमा, हरमिन्दर सिंह, करनवीर सिंह, जुगराजपाल सिंह साही, सरदूल सिंह, जगतार सिंह, मुखत्यार सिंह, हरप्रीतपाल सिंह विर्क, धर्मपाल, राणा इंद्र प्रताप सिंह, सुखजिन्दर कौर राणा के नामांकन पत्र योग्य पाए गए।
भुलत्थ हलके से रजिन्दर सिंह, रणजीत सिंह, जगीर कौर, सुखपाल सिंह खेहरा, जोगिन्द्र सिंह, अमनदीप सिंह गिल, मनप्रीत कौर गिल, गुरविन्दर सिंह, सरबजीत सिंह, बलजीत कौर, हरप्रीत कौर, सुखविन्दर सिंह के नामांकन कागज़ सही पाए गए।
फगवाड़ा हलके से बलविन्दर सिंह धालीवाल, जसवीर सिंह, विजय सांपला, जोगिन्द्र सिंह मान, जर्नैल सिंह, शारदा रानी, कुलदीप सिंह नूर, ख़ुशी राम के नामज़दगी पत्र सही पाए गए।कपूरथला हलके से दविन्दर सिंह ढपयी, मंजू राणा, रणजीत सिंह खोजेवाल, राणा गुरजीत सिंह, सूरज कुमार, हरप्रीत सिंह, नरिन्दर सिंह, कुलवंत सिंह जोसन के नामज़दगी पत्र सही मिले। 4 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।