
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना वहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवम पर्यवेक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य समिति (नॅशनल हेल्थ मिशन ) अनुबंध कर्मचारी संघ के पक्ष में बुलंद की आवाज ,यह जानकारी देते हुए जिला ऊना वहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवम पर्यवेक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष हरगोविंद सिंह व् महासचिव विपन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग में जिला स्वास्थ्य समिति (नॅशनल हेल्थ मिशन ) के अंतर्गत ये कर्मचारी पिछले 23 वर्षों से इस विभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैंI
उन्होंने सरकार से इन कर्मचारियों के लिए स्थाई पालिसी वनाने की मांग पर समर्थन करते हुए कहा की अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर इन कर्मचारियों के लिए भी सरकार को जल्द से जल्द कोई स्थाई निति वना देनी चाहिए इन कर्मचारियों द्वारा क्षय रोग, एच आई वी एड्स, शिशु वाल स्वास्थ्य, कोविड – 19 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अंतर्गत अपना अहम योगदान दिया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रिय स्तर पर वेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया जा चूका हैI
उन्होंने कहा की इन कर्मचारियों की निय्मितिकर्ण की मांग जायज है क्योंकि जब हरियाणा, मिज़ोरुम,मणिपुर,आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों ने अपने इन कर्मचारियों के लिए स्थाई पालिसी वना दी है तो हिमाचल सरकार को भी शीघ्र अतिशीघ्र इन कर्मचारियों के लिए स्थाई पालिसी का प्रावधान कर देना चाहिएI
वहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवम पर्यवेक्षक महासंघ व् अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पहले भी इन कर्मचारियों के लिए स्थाई निति वनाने की सरकार से गुहार लगा चुके हैं। MARCH 2016 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अधिसूचना तक जारी कर दी थी परन्तु IGMC Shimla व Tanda medical College के कर्मचारियों को तो लाभ दे दिया परन्तु इन कर्मचारियों को आज दिन तक लाभ नहीं मिला। जिला स्तर पर एन एच एम् , रोगी कल्याण समिति, रेड क्रॉस समिति के अंतर्गत 85 कर्मचारी नियुक्त हैं ।
