Himachal2022 विधानसभा चुनावों में एसटी मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: जवाहर शर्मा

2022 विधानसभा चुनावों में एसटी मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: जवाहर शर्मा

Date:

नालागढ में भाजपा एसटी मोरचा की जिला स्तरीय बैठक

नालागढ़/सचिन बैंसल: भाजपा एस टी मोर्चा जिला इकाई की बैठक नालागढ़ढ़ में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यथिति के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एसटी मोर्चा जवाहर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार करने बारे चर्चा हुई । मोर्चे के भविष्य में कार्यक्रम क्या रहेंगे, इस बारे निर्णय लिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में रिकॉर्ड विकास हुआ है और जनजातीय लोगों के हित में भी भाजपा सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं और कई योजनाओं पर अभी कार्य चल रहा है जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने यहां पर कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिए अभी से ही जुट जाने का आग्रह किया । 2022 विधानसभा चुनावों में जनजातीय मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय लोगों के साथ छल किया है। अभी हाल ही में भाजपा ने केंद्र सरकार में आठ मंत्री जनजातीय समुदाय से लिए हैं और जब मंत्री लोकसभा में अपना परिचय देने लगे तो विपक्ष ने उन्हें अपना परिचय तक नहीं देने दिया और हंगामा खड़ा कर दिया इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी जनजातीय लोगों के प्रति कांग्रेस की धारणा कैसी है। इस मौके पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी,पूर्व विधायक के एल ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवराज चौधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चौधरी,प्रदेश सचिव नसीब चौधरी,जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष धनी राम चौहान,नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चौधरी राजकुमार चौधरी,गुरमेल चौधरी, हरिचन्द बटेड,गुरमीत चौधरी,खुशीराम चौधरी,गुरबीर चौधरी,गीता राम उपस्थित रहे।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

Chardham यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

देहरादून: राज्य में बीते कई दिनों से हो रही बारिश...

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू,...

बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को...

मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली : मानसून  मेहरबान है। 1 जून से अब...

दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

पटना: आरजेडी मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव...

सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

अब Whatsapp, फेसबुक-इंस्टा भी नहीं चला पाएगी आवाम लाहौर: पाकिस्तान में...

आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार...

Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

मुंबई: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए लाखों क्रिकेट...