ऊना/ सुशील पंडित :सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सांस्कृतिक दलों ने गुरूवार को अरनियाला, कुरियाला, गगरेट अप्पर व डंगोह खुर्द में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण विषय पर जागरूक किया।
पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने अरनियाला व कुरियाला में लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार असहाय वृद्धजनों जिनके पास अपना कोई घर नहीं हैै, व जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, की देखभाल के लिए सरकार/गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश में 11 वृद्ध आश्रम, 22 डेकेयर सेन्टर और 07 वरिष्ट नागरिक सुविधा केन्द्र चलाए जा रहे हैं। सरकार ने अनुसूचित जाति/ जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग, एकल नारी, विधवा व दिव्यांगजन से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 5 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है।
22 दिसम्बर को हरोली विस के गांव सलोह व दुलैहड़ अप्पर, गगरेट विस के गांव पिरथीपुर तथा चिंतपूर्णी के गांव घंघरेट में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि अभियान के छठे और अन्तिम दिन 23 दिसम्बर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पंसाई, बौल, मोहखास व परोइयां में गीत संगीत व नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाआंे बारे जानकारी दी जाएगी।