कुटलैहड़ में गली गली जाकर सीएम सुक्खू कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांग रहे समर्थन: देवेंद्र भुट्टो

कुटलैहड़ की जनता ने फिर पूछा,दस गारंटियों का क्या बना,कब मिलेंगे महिलाओ को प्रति माह 15 सौ

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव का सीएम सुक्खू को इतना डर सता रहा है। कि अब तो पंचायत स्तर की नुक्कड़ सभाएं करके जनता से समर्थन मांग रहे है। जब हम 14 महीने सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू को कुटलैहड़ में बुलाते रहे, तब तो समय नहीं था। अब एक माह में छ बार कुटलैहड़ दौरे पर आ चुके हैं और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन कुटलैहड़ की जनता का समर्थन केवल भाजपा के साथ है।

और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जनता का मन केवल भाजपा के साथ चला है। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्यासी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने जन संपर्क अभियान में राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शिमला में एक झूठ की दुकान खोली है और मुख्यमंत्री उस झूठ की दुकान का प्रचार करने के लिए बार बार कुटलैहड़ आ रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार की सभी एजेंसियों ने सीएम साहब को ज्ञात करवा दिया है। कि कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी की हजारों से हार हो रही है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को 15 हजार की बढ़त से जिताने का फैसला कर लिया है।

अब आनन फानन में सीएम साहब कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी के बड़ी हार को कम करने के लिए नुक्कड़ सभाएं कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को जीतने के लिए सीएम सुक्खू द्वारा डिप्टी सीएम मुकेश,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी, राणा केपी सिंह, सचिन पायलट के अलावा दर्जनों बड़े कांग्रेस नेताओ को बुलाकर नुक्कड़ सभाओं द्वारा कुटलैहड़ की जनता से समर्थन मांगने की अपील करवाई है। लेकिन कुटलैहड़ की जनता ने राज्य सरकार से पहले दस गारंटियों का हिसाब मांगा हैं। जो डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता का समर्थन पाने के लिए पहले कुटलैहड़ की जनता के बीच रहना पड़ता है।

और उनके सुख दुख में हिस्सेदारी निभानी पड़ती है। भुट्टो ने कहा कि यह तो उस परिवार के सदस्य कुटलैहड़ में कांग्रेस के प्रत्याशी बने है। जो 59 माह बंद कमरे में आराम करते है। और जब विधान सभा चुनाव आते है। तो कुटलैहड़ से टिकट की लड़ाई लड़ते है। कुटलैहड़ से टिकट मिल गया। तब तो ठीक और अगर नहीं मिला। तो फिर बगावत फाइनल है। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अच्छे और सच्चे नेता भी है।

लेकिन जब तक कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी जैसे चाटुकार नेता पार्टी और मुख्य मंत्री की चाटुकारिता करते रहेंगे, तब तक कुटलैहड़ अच्छे और सच्चे नेताओ को राजनीति की बलि देना ही पड़ेगी। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता की आवाज मुख्यमंत्री ने सुनी होती। और कुटलैहड़ की जनता के काम किए होते। तो आज भारी गर्मी के कुटलैहड़ नुक्कड़ सभाओं में सौ सौ मतदाताओं को इक्कठा करके और हाथ जोड़कर समर्थन नहीं मांगना पड़ता। 

आप सीएम,जांच एजेंसियां आपकी ,फिर क्यों नहीं करवाते जांच,

देवेंद्र भुट्टो ने सीएम सुक्खू के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप राज्य के सीएम है। जांच एजेंसियां आप के पास है। फिर क्या जांच के आदेश दिल्ली से आयेंगे। आप जांच करवाए। अगर हम गलत है। तो जेल भेजिए। भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब जनता को भ्रमित करने के लिए कभी 15 करोड़ तो कभी आय में बढ़ोतरी होने की बात कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि 25 वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं। यह मेहनत का पैसा है। कोई खैरात में नही मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू सौ दिनों से कुटलैहड़ की गली गली घूमकर मेरा प्रचार कर रहे है। जिसका फायदा मुझे अब चुनावो मे होने जा रहा है। आपकी झूठ की दुकान और झूठे व्यान झूठी गारंटियों को कोई मन से नहीं सुनता है। आप खुद ऐसे बयान देकर हंसी का पात्र बन रहे है।