
भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे होगा समारोह
वॉशिंगटनः एक बार फिर अमेरिका से ट्रंप सरकार बनने जा रही है। आज अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ के दौरान ट्रंप 2 बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने उपहार के तौर पर दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबिल होगी। वहीं शपथ ग्रहण समारोह भी इस बार खुले में होने की बजाय इनडोर होने जा रहा है।
1980 के 45 साल बाद वही ट्रम्प दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले हैं। वे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, डोनाल्ड ट्रम्प और उनके उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण में बाइबल राष्ट्रपति की पत्नी के हाथों में होती है। ट्रम्प के केस में उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल पकड़ेंगी।