Breaking Newsपंजाबः कुत्ते की तरह महिला को काटने लगा व्यक्ति, डरकर बस के नीचे उतरी सवारियां

पंजाबः कुत्ते की तरह महिला को काटने लगा व्यक्ति, डरकर बस के नीचे उतरी सवारियां

Date:

होशियारपुर। नवांशहर से होशियारपुर आ रही सरकारी बस में अजब घटना देखने को मिली है। कुत्ता इंसान को काटता है, ये तो आपने सुना होगा लेकिन यहां बस में बैठा एक व्यक्ति अचानक बदहवास होकर लोगों को काटने लगा। पहले उसने पास की सीट पर बैठी महिला को काटा। महिला दर्द से चिल्लाने लगी तो लोग उसे बचाने दौड़े। इस पर वह व्यक्ति उन्हें भी काटने के लिए दौड़ा। उसे हमलावर देख पूरी बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक को कुछ समझ नहीं आया तो उसने बस रोक दी। मौका मिलते ही सारी सवारियां बस से नीचे उतर भागी और वह व्यक्ति बस के अंदर अकेला बैठा रहा। फिर, चालक ने थाना चब्बेवाल पुलिस को सूचना दी। घटना बुधवार सुबह गांव चग्गरां के पास की है।

मौके पर पहुंचे एएसआइ परमजीत ने पड़ताल के बाद कहा कि नवांशहर से होशियारपुर आ रही सरकारी बस में सफर कर रहा 45 वर्षीय व्यक्ति सुभाष नगर का रहने वाला है। वह अपना नाम नहीं बता रहा था। उसने पास की सीट पर बैठी महिला को अचानक दांतों से काटना शुरू कर दिया। एक बार काटने पर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बस में बैठी दूसरी सवारियां जैसे ही उस व्यक्ति के पास जाने की कोशिश की तो वह उन पर भी आक्रामक हो गया और उन्हें काटने की कोशिश करने लगा। कुछ ही देर में सारी सवारियां बस से बाहर निकल कर भागने लगी। केवल वही व्यक्ति बस के अंदर बैठा रहा। उन्होंने बताया कि जिस महिला को उस व्यक्ति ने काटा है, उसके रिश्तेदारों ने कोई भी कार्रवाई करवाने से इंकार किया है।

सिविल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. राज कुमार ने कहा कि ऐसा दिमागी बीमारी के कारण होता है। कारण कुछ भी हो सकता है। यह बीमारी हर किसी पर अलग-अलग प्रभाव दिखाती है। इसमें दांत से काटना भी एक होता है। बीमार का अचानक व्यवहार बदल जाता है। ऐसे में दांत काटने से पीड़ित को टेटनस का टीका जरुर लगवाना चाहिए। यदि जख्म गहरा है तो एंटी रैबीज उपचार भी कराना चाहिए। ऐसे इंसान का काटना भी घातक हो सकता है।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू,...

बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को...

मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली : मानसून  मेहरबान है। 1 जून से अब...

दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

पटना: आरजेडी मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव...

सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

अब Whatsapp, फेसबुक-इंस्टा भी नहीं चला पाएगी आवाम लाहौर: पाकिस्तान में...

आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार...

Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

मुंबई: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए लाखों क्रिकेट...

T-20 World Cup जीतने के बाद वतन लौटी Team India, हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः टीम इंडिया बारबाडोस से भारत लौट आई है।...