Breaking NewsPunjab: चुनाव को लेकर 70 में 43 उम्मीदवार मैदान में

Punjab: चुनाव को लेकर 70 में 43 उम्मीदवार मैदान में

Date:

1823 EVM, 5469 बैलेट यूनिट का होगा इस्तेमाल, स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा

लुधियानाः लोकसभा चुनाव में इस बार 43 उम्मीदवार भाग ले रहे है। कुल 70 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव शांतिपूर्ण करवाने को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां है। EVM (इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की सुरक्षा को प्रशासन ने पुख्ता किया है। वोटिंग के बाद थ्री लेयर सुरक्षा में मशीनों को रखा जाएगा। मशीनें रखने के लिए दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इसमें PAU स्थित परीक्षा केन्द्र और मिनी सचिवालय स्थित डाक्टर आंबेडकर भवन शामिल है। स्ट्रांग रूम से मतदान केन्द्र तक EVM को लेकर जाना और मतदान होने के बाद वापस इन्हें सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक लाने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

लुधियाना में 1823 EVM,5469 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। स्ट्रांग रूम के 1 मीटर दायरे में किसी को भी भटकने तक नहीं दिया जाएगा। EVM की सुरक्षा में जिला पुलिस, प्रदेश सशस्त्र बल और केन्द्रीय सशस्त्र बल को तैनात रखा जाएगा। वर्णनीय है कि मतदान के लिए जिला भर में 2921 पोलिंग बूथ को बनाया गया है। लोकसभा सीट लुधियाना में 9 विधानसभा हलके है। इसमें हलका पश्चमी, पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी, सेंट्रल, आत्म नगर, गिल, दाखा और जगराओं शामिल है। इन 9 विधानसभा हलकों में 1823 पोलिंग बूथ होगे। जिला लुधियाना के पांच हलके संसदीय क्षेत्र श्री फतेहगढ़ साहिब में पड़ते है।

इसमें खन्ना, साहनेवाल, रायकोट, पायल और समराला शामिल है। यहां 1098 पोलिंग बूथ बनाए गए है। 31 मई को EVM मशीनों को मतदान कर्मियों को सौंपा जाएगा। इन मशीनों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहन लगाए गए है। सभी वाहनों में GPS सिस्टम लगा होगा। दोनों स्ट्रांग रूम के बाहर सबसे पहले 80 केंन्द्रीय सशस्त्र बल तैनात होगा। दूसरी लेयर में भी 80 प्रदेश सशस्त्र बल के जवान तैनात होगे। तीसरी लेयर में 88 जिला पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात दिखेगे।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

Chardham यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

देहरादून: राज्य में बीते कई दिनों से हो रही बारिश...

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू,...

बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को...

मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली : मानसून  मेहरबान है। 1 जून से अब...

दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

पटना: आरजेडी मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव...

सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

अब Whatsapp, फेसबुक-इंस्टा भी नहीं चला पाएगी आवाम लाहौर: पाकिस्तान में...

आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार...

Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

मुंबई: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए लाखों क्रिकेट...