
बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक 17 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों की मदद से यौन उत्पीड़न करने वाले अपने 46 साल के पिता की हत्या कर दी। मृतक एक शिक्षण संस्थान में सिक्योरिटी मैनेजर के तौर पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक लड़की कॉलेज की छात्रा है और उसकी छोटी बहन स्कूल में पढ़ती है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की योजना लड़की ने तब बनाई जब उसकी मां रविवार रात शहर से बाहर गई थी। ये घटना दोपहर 12:30 बजे की है। लगभग 1:30 बजे, लड़की पड़ोसियों के पास पहुंची और उन्हें बताया कि उसके पिता पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है।
जब पुलिस को घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने लड़की के पिता को खून से लथपथ हालत में पाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “मृतक पर कई बार हमला किया गया था और उसे हथौड़े से भी मारा गया था। उन्होंने कहा हमने लड़की के बयानों को लगातार बदलते देखा और पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी जिद पर उसके दोस्तों ने उसके पिता की हत्या कर दी।”
सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने अपने दोस्त से शिकायत की कि उसके पिता उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके प्रेमी ने तब अपने तीन दोस्तों से मदद मांगी। बता दें वारदात को अंजाम देने वाले चारों ही लड़के नाबालिग हैं और लड़की के सहपाठी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने अपने दोस्त से शिकायत की कि उसके पिता उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके प्रेमी ने तब अपने तीन दोस्तों से मदद मांगी। चारों नाबालिग हैं और लड़की के सहपाठी हैं।