कबड्डी स्टार अजय ठाकुर व लोक गायक कुलदीप शर्मा पर फिल्माए शाट
बद्दी/सोलन (सचिन बैंसल)। हिमाचल के मशहूर लोक गायक कुलदीप शर्मा ने अपने सुपर हिट गीत पहाड़ी बंदे भोले भाले होंदे की शूटिंग हुई। जिसमें कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर पर कुछ सीन फिल्माएं गए। शूटिंग देखने के लिए लोगों को हजूम उमड़ गया।
गायक कलाकार कुलदीप शर्मा ने बताया कि पहाड़ी लोग भोले भाले होते है और दिल के बुरे नहीं होते है। हिमाचियों ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपना डंका बजाया है लेकिन इन लोगों में ऊंचाई पर जाने के बाद भी कतई घमंड नहीं दिखता है। यह यहां के लोगों की खासयित है। वर्तमाम में फिल्म उद्योग, खेल, राजनीति व अन्य सभी गतिविधियों में देश का एक छोटा सा राज्य हिमाचल किसी भी अन्य राज्य की तुलना में कम आंका नहीं जाता है। अजय ठाकुर कबड्डी में भारत के कप्तान रहे है, लेकिन इनसे एक आम आदमी भी आसानी से मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि इस गीत में देश के अच्छे राजनीतिज्ञों को शामिल किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, छह बार हिमाचल में मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह को भी इस गीत के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके अलावा अन्य सेलीब्रेटी को भी गीत में जगह दी जाएगी। राजस्थान से छह लोक कलाकार को इस गीत में जगह दी गई है जो हिमाचल में टूरिस्ट बन कर आए है। इस गीत को निर्माता वीना शर्मा है, निदेशक दर्शन खालसा, वीडियों कपिल फिल्मस पांवटा साहिब, म्यूजिक नवीन नेगी व राजेश गंर्धव ने दिया है. पंकज शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।
अजय ठाकुर ने कहा कुलदीप शर्मा हिमाचल के कल्चर को डेवेलप कर रहे है। यहां की संस्कृति बहुत ही रिच है । उसे लोगों को दिखाया जाना चाहिए। वर्तमान में जो गीत व गाने आ रहे है उन्हें परिवार के बीच में बैठ कर नहीं देखा जा सकता है। इसलिए अन्य गीतक ार व प्रोडक्शन हाउस को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।