अमृतसरः पाकिस्तान गए 818 सिख श्रद्धादुलओं के जत्थे का भारत लौटेने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हमवतन लौटने पर इन सभी लोगों की कोविड जांच कर रहे है। गुरुवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार पाक से लौटे 816 लोगों में से अब तक 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि शाम तक पाक से लौटे श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ सकता है।
बताया गया कि सभी यात्रियों 818 में से 2 लोग पहले ही की अन्य कारण से भारत लौट आए थे। फिलहाल 816 लोगों की जांच होनी है। 301 लोगों की सैंपलिंग और टेस्टिंग के बाद अब तक 100 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है।
बता दें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 7 दिनों में वहां संक्रमण के मामलों में 12 फीसदी की तेजी आई है। अभी तक यहां 7 लाख 78 हजार 238 मामले पाये गये हैं जिसमें से 6 लाख 76 हाजर 605 लोग ठीक हो गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार अब तक पाक में 16,698 लोगों की मौत हो चुकी है।